जातिवाद-सांप्रदायिकता से हुआ देश का पतन
फतेहपुर, जागरण संवाददाता : जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित स्वस्थ लोकतंत्र पर जातिवाद व सांप्रदाय
फतेहपुर, जागरण संवाददाता : जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित स्वस्थ लोकतंत्र पर जातिवाद व सांप्रदायिकता का कुप्रभाव विषयक संगोष्ठी में जागरूकता फैलाई गई। दल के मुख्य प्रदेश संगठक डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय ने देश की मौजूदा परिस्थितियों के लिए अन्य दलों पर करारे प्रहार किए। कहाकि जातिवाद और सांप्रदायिकता का जहर घोलने से देश का पतन हुआ है। जबकि कांग्रेस पार्टी ने इनसे दूरी बनाए रखते हुए देश को विकास के पथ पर अग्रसारित किया है। शहर के शादीपुर मुहल्ले के एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र एवं एआईसीसी के सदस्य विभाकर शास्त्री ने कहाकि पद लोलुपता के चलते अन्य राजनीतिक दल ऐसे मुद्दों का जहर घोलकर सत्ता हथिया लेते हैं। सत्ता में आने के बाद चुप्पी साध बैठते हैं। जिलाध्यक्ष अमरनाथ ¨सह अनिल ने कहाकि ढोंग रचने के लिए भाजपा जैसी राजनैतिक पार्टियां इन मुद्दों का सहारा लेते हैं। प्रांतीय नेता महेश द्विवेदी ने कहाकि देश की पीठ पर खंजर भोकने वालों सिर आंखों पर बैठाया जाता है, इससे बड़ी विडंबना क्या हो सकती है। दल में जिले की कमान संभाले अनुराग नारायण मिश्र उर्फ पुत्तन ने प्रदेश संगठन को विश्वास दिलाया कि जिले में इन मंशाओं पर पानी फेरने का काम दल करेगा। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा, संतोष कुमार शुक्ला, महिला जिलाध्यक्ष अनीशा खान, विनय तिवारी, राजन तिवारी, आदित्य श्रीवास्तव, नीटू मिश्रा, अरुण जायसवाल, रियासत, बच्चा बाजपेयी, मनोज घायल आदि रहे।