नदी में डूबने से बच्चे की मौत
बकेवर / जहानाबाद संवाद सूत्र : घर से साथियों के साथ घूमने निकले बच्चे का शव दूसरे दिन ¨रद नदी में मि
बकेवर / जहानाबाद संवाद सूत्र : घर से साथियों के साथ घूमने निकले बच्चे का शव दूसरे दिन ¨रद नदी में मिला। शव के मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जहानाबाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनो को सौंप दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बकेवर थाना क्षेत्र के पतारी गांव के निवासी बीरेन्द्र सोनकर का 9 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार शनिवार को अपरान्ह करीब 2 बजे घर से नकल गया। जब देर शाम तक वापस नहीं आया तो खोजबीन शुरू की गई, लेकिन बच्चा नहीं मिला। परिजन रात भर इधर-उधर रिश्तेदारियों में खोजते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। रविवार की सुबह करीब 10 बजे परिजन व रिश्तेदार खोजते हुए जहानाबाद थाना क्षेत्र के रिन्द नदी के पुराना पुल के पास पहुंचे तो देखा कि अनूप के कपड़े नदी के बाहर रखे हैं। काफी प्रयास के बाद अनूप का शव नदी के अंदर से मिल गया। शव के मिलते ही कोहराम मच गया। मृतक 3 भाइयों व 2 बहनों में सबसे छोटा था। मां बृजरानी व भाई-बहन रो-रो कर बेहाल हो रहे थे। जहानाबाद थानाध्यक्ष सुरेशचन्द्र तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने पर शव का पंचनामा कर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।
........
शकूराबाद ठंडा पीने आया था बच्चा
बकेवर : बताते है कि पतारी गांव में प्रधान प्रेमचन्द्र के नाना की मौत बीमारी के चलते शनिवार को हो गई। उसी शव यात्रा में बिखराये गये सिक्कों को उसने उठाया था और दोस्तों को बताया कि अब वह इनका ठंडा पीने शकूराबाद जा रहा है। लोगों का अनुमान है कि शकूराबाद पहुंचने के बाद उसने ठण्डा पिया और इसके बाद नदी स्नान करने चला गया। तभी वहां डूबने से उसकी मौत हो गई।