तमंचा बेंचने जा रहे युवकों को पुलिस ने दबोचा
धाता, संवाद सूत्र : खखरेडू थाना पुलिस ने पौली गांव के नजदीक बीती रात दो व्यक्तियों को दो अदद देसी तम
धाता, संवाद सूत्र : खखरेडू थाना पुलिस ने पौली गांव के नजदीक बीती रात दो व्यक्तियों को दो अदद देसी तमंचा व कारतूस के साथ धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी अवैध असलहों को कौशाम्बी जनपद बेंचने जा रहे थे। चुनाव में कानून व्यवस्था व शातिरों को दबोचने के लिए चलाए जा रहे अभियान में खखरेडू पुलिस को बीती रात बड़ी सफलता हाथ लग गई। शनिवार रात साढ़े 11 बजे दरोगा कैलाशनाथ हमराही सिपाहियों स्वदेश कुमार व अशोक कुमार के साथ पौली गांव की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे दो व्यक्ति पुलिस को देखते ही खेतों के रास्ते भागने लगे। एसआई की मानें तो भाग रहे अर्जुन कुमार तथा शमीम हसन निवासीगण पौली को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। जामा तलाशी में दोनों के पास एक- एक 312 बोर के देसी तमंचा व दो ¨जदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने बताया कि तैयार असलहों को कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर शहर में बेंचने जा रहे थे। पौली गांव में असलहे तैयार करने वालों के बारे में उक्त दोनों ने पुलिस को अहम जानकारियां दी हैं। जिसमे पुलिस छापामारी कर अवैध कारोबार को जड़ से उखाड़ फेंकने की बात कह रही है। गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों को लिखापढ़ी के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की गई है।