कोठरी के मलबे में दबकर महिला जख्मी
हथगाम, संवाद सूत्र : थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव में शनिवार सुबह कच्ची कोठरी ढहने से परिवार के 7 लोग
हथगाम, संवाद सूत्र : थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव में शनिवार सुबह कच्ची कोठरी ढहने से परिवार के 7 लोग मलबे में दब गए। शोर-शराब सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सभी को सकुशल बाहर निकाला। वहीं मलबे में दबकर 45 वर्षीय महिला जख्मी हो गई। सलेमपुर गांव निवासी नवाब खां के परिवार में पत्नी कैसरबानो , चार पुत्रियां व एक पुत्र घर में बनी कच्ची कोठरी में लेटे हुए थे। बताते हैं भोर पहर 5 बजे कोठरी अचानक ढह गई। जिसके नीचे उक्त 7 लोग दब गए। कोठरी गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने फावड़ा, तसला से मिट्टी हटाकर मलबे में फंसे सभी सदस्यों को बाहर निकाला। मलबे में दबकर कैसरबानों (45) घायल हो गई। जिन्हे पड़ोसियों ने सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया।