घायल वृद्ध की अस्पताल ले जाते समय मौत
बकेवर, संवाद सूत्र : साइकिल सवार वृद्ध की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। गंभीर घायल वृद्ध को एम्बुलेंस
बकेवर, संवाद सूत्र : साइकिल सवार वृद्ध की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। गंभीर घायल वृद्ध को एम्बुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बकेवर कस्बे के पास खजुहा रोड में बिजुरी मोड़ के निकट बुधवार की सुबह करीब 9 बजे साइकिल सवार अज्ञात वृद्ध को किसी वाहन ने तेज टक्कर मार दी। घायल वृद्ध को तड़पता देख किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एम्बुलेंस से सीएचसी ¨बदकी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद वृद्ध को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते समय वृद्ध की रास्ते में मौत हो गई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष विद्याराम यादव ने बताया कि वृद्ध की शिनाख्त नहीं हो पाई है।