मुआवजा से तीन लाख किसानों के हाथ खाली
फतेहपुर, जागरण संवाददाता : ओलावृष्टि से बर्बाद हुई रबी की फसल के मुआवजा के लिए तीन माह से किसान भटक
फतेहपुर, जागरण संवाददाता : ओलावृष्टि से बर्बाद हुई रबी की फसल के मुआवजा के लिए तीन माह से किसान भटक रहा है। किस्तों में धनराशि आने से अभी तक बमुश्किल सवा लाख किसानों के हाथ में ही मुआवजा की चेक आ पाई है। तीन लाख से अधिक किसान तहसीलों के चक्कर काट रहे हैं। हालत यह है कि मुआवजा राशि कब तक मिलेगी, बकाया राशि आएगी या नहीं इन सवालों का जवाब अधिकारियों के पास भी नहीं है। फसल नुकसान के दायरे में पूरे जनपद को शामिल किया गया था, राहत राशि सभी को देने के लिए प्रशासन को 2 अरब 90 करोड़ की जरूरत है। भेजी गई डिमांड राशि तीनों तहसीलों को अभी तक 70 करोड़ की धनराशि मिल गई है।
मुआवजा राशि मिलने में हो रही देरी से किसानों के सब्र का बांध टूट रहा है। पिछले दिनों खागा में भाकियू तहसील घेर बेमियादी धरना शुरू कर दिया था। डंप पड़ी धनराशि को कुछ गांवों में वितरण के आश्वासन में धरना तो समाप्त हो गया, लेकिन पूरे जिले में किसान मुआवजा राशि को लेकर आक्रोषित हो रहे हैं। रबी फसल में चना, लाही, गेंहू, अरहर की फसल ओलावृष्टि व बेमौसम बारिश से बर्बाद हो गई थी। खरीफ फसल में बारिश न होने से किसानों को आगे के आसार भी नहीं दिख रहे। धनराशि आने के पहले हर ग्राम पंचायत के डिमांड रजिस्टर तैयार हो गए थे, समय बीतने के कारण लेखपाल उस रजिस्टर में भी हेरफेर कर किसानों से सुविधा शुल्क की मांग कर रहे हैं। ओला वृष्टि के साथ किसानों को पिछले साल रबी के सूखे का भी मुआवजा बांटा जा रहा है। शासन ने सूखे के मुआवजा की तकरीबन तीस करोड़ की धनराशि भेज दी है। किसानों का आरोप हैँ कि सूखा का मुआवजा व ओलावृष्टि का एक साथ वितरण होने से लेखपाल घालमेल कर रहे हैं। तहसीलों में मुआवजा राशि लेने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में किसान पहुंच रहे है। किसानों के बढ़ते रोष से अधिकारी भी सकते में है। अपरजिलाधिकारी आलोक ¨सह ने कहा कि केंद्र व राज्य से जितनी भी धनराशि प्राप्त हो गई हैं वह तहसीलों को वितरण के लिए भेज दी गई है। शेष धनराशि का मांग पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि बची धनराशि हर हाल में तीस जुलाई तक वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
.........
धनराशि की यह हैं स्थिति
सदर तहसील
मांग - 99.92 करोड़
प्राप्त धनराशि - 24.59 करोड़
वितरित धनराशि - 20. 04 करोड़
खागा तहसील
मांग - 99.00 करोड़
प्राप्त धनराशि - 17 करोड़
वितरित धनराशि - 14 करोड़
¨बदकी तहसील
मांग - 92. 64 करोड़
प्राप्त धनराशि - 29.77 करोड़
वितरित धनराशि - 28. 04 करोड़