धरती को पौधों से सजाएंगे व्यापारी
फतेहपुर, जागरण संवाददाता : नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक का मुख्य ¨बदु पर्या
फतेहपुर, जागरण संवाददाता : नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक का मुख्य ¨बदु पर्यावरण को बचाने में योगदान करने का रहा। पर्यावरण बचाने को गति प्रदान करने के लिए व्यापारियों ने ¨चतन और मनन किया। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि धरती के गहने कहे जाने वाले पौधों के रोपण को लेकर सजग रहा जाए। 15 जुलाई से पौधरोपण का अभियान शुरु किया जाए जिसमें 500 पौध रोपित करने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहाकि वृक्ष धरा के भूषण हैं करते दूर प्रदूषण हैं। पौधे जीवन दायिनी हैं इस लिए रोपण के काम में सभी का सहयोग आपेक्षित है। मानसून में इनके रोपण करने के बाद इनको जीवन देने की हर किसी को जिम्मेदारी समझनी चाहिए। धनंजय द्विवेदी, राजेंद्र प्रसाद साहू, डॉ. देवेंद्र कुमार, राजेश वर्मा, अनिल वर्मा, अनिल त्रिपाठी, विजय आर्यन, कृष्ण कुमार तिवारी ने 15 जुलाई को को पौधरोपित करने का संकल्प लिया।