लीकेज गैस सिलेंडर से लगी आग
जोनिहां, संवाद सूत्र : कोतवाली के तेंदुली गांव में मंगलवार की देर शाम लीकेज रसोई गैस सिलेंडर से शिव
जोनिहां, संवाद सूत्र : कोतवाली के तेंदुली गांव में मंगलवार की देर शाम लीकेज रसोई गैस सिलेंडर से शिव शरन के घर में आग लग गई। आग से हजारों की सम्पत्ति खाक हुई है। गांव के लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। शिव शरन के घर भतीजी पूजा की 28 मई को शादी है। आग में दहेज का समान भी जला है। खाना बनाते समय छप्पर में आग लगते ही महिलाओं ने शोर मचा दिया। आसपास व गांव के लोग दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों ने अन्य घरों में आग को फैलने से रोका। इसके बाद पानी से आग एक घंटे प्रयास के बाद आग बुझा पाए। आग से गृहस्थी व दहेज का सारा सामान जल गया। फायर ब्रिगेड भी पहुंची। सिलेंडर में आग लगने की घटना से हड़कंप मचा रहा। हालांकि गैस सिलेंडर पर गीले बोरे डालकर ग्रामीणों ने आग बुझा दी।