डेढ़ माह के बच्चे के सामने पत्नी की हत्या
चौडगरा, (फतेहपुर) संवाद सूत्र : औंग थाने के रसूलपुर गांव में गुरुवार की सुबह खाना बना रही युवती को उ
चौडगरा, (फतेहपुर) संवाद सूत्र : औंग थाने के रसूलपुर गांव में गुरुवार की सुबह खाना बना रही युवती को उसके बेरहम पति ने किसी बात पर धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। चीख पुकार सुनकर पड़ोस की महिलाएं दौड़ती हुई घर पहुंची, तब तक हत्यारोपी पति भाग निकला। सनसनीखेज हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाकाई पुलिस मय फोर्स मौके पर पहुंची और मृतका के रो बिलख रहे नवजात बच्चे को परिजनों के सुपुर्द किया।
औंग थाने के रसूलपुर गांव निवासी विष्णु द्विवेदी की शादी दो साल पहले जनपद बांदा के पैलानी में ओम प्रकाश दीक्षित की पुत्री ¨रकी के साथ हुई थी। विष्णु के पिता जीतेंद्र द्विवेदी ने बताया कि शादी के बाद से ही विष्णु अलग गांव किनारे खेत में कोठरी बनाकर कर रहता था। गुरुवार को सुबह वह खेतों में बड़े बेटे कपिल के साथ काम करने चले गए। पूर्वांह्न पड़ोस की महिला शोर मचाते हुए खेत पहुंची और विष्णु द्वारा पत्नी को मारने की सूचना दी, जिस पर वह खेतों से दौड़कर घर पहुंच रहे थे कि रास्ते में छोटा बेटा विष्णु भागते दिखा। घर जाकर देखा तो बहू (¨रकी) मृत खून से लतपथ पड़ी थी। डेढ़ माह का नवजात नाती कुछ दूर पर जमीन पर लेटा रो रहा था। घटना की सूचना बहू के मायके वालों के साथ पुलिस को भी दी। विवाहिता के पिता ने बताया कि 15 दिन पहले ही पुत्री को सुसर जितेंद्र मायके से ससुराल लेकर आए थे। जब बहू को प्रसव होना था तब भी बेटा उसके साथ मारपीट करता था। जिससे बहू को मायके वाले यहां से ले गए थे। वहीं उसे बेटा पैदा हुआ और अब पता नहीं दोनों के बीच क्या हुआ कि बेटे ने बहू की हत्या ही कर दी। उधर घटना के बाद अपराह्न एक बजे पुलिस मौके में पहुंची। एसओ अजय सेठ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद तुंरत पुलिस आई है। विवाहिता की पति ने धारदार हथियार से हत्या की है। दोनों के मध्य क्या विवाद था, हत्या की क्या वजह रही, इसकी जांच हो रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।