Move to Jagran APP

पालिका की अनदेखी से गंदगी के ढेर

फतेहपुर, जागरण संवाददाता : नगर पालिका परिषद की बेरुखी के चलते शहर क्षेत्र गंदगी से पटा हुआ है। लोग स

By Edited By: Published: Sat, 31 Jan 2015 07:42 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jan 2015 07:42 PM (IST)
पालिका की अनदेखी से गंदगी के ढेर

फतेहपुर, जागरण संवाददाता : नगर पालिका परिषद की बेरुखी के चलते शहर क्षेत्र गंदगी से पटा हुआ है। लोग संक्रामक बीमारियों से परेशान हैं। मुख्य मार्गो को छोड़कर गलियों की बुरी दशा है। आजिज वाशिंदों में पालिका प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है।

loksabha election banner

शहर की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर पालिका के कंधों पर है। पालिका प्रशासन जिम्मेदारी से पूरी तरह मुंह मोड़े हुए है। लोग पालिका से खासे नाराज हैं। शहर के शादीपुर इलाके में रहने वाले सभासद विमल गुप्ता कहते हैं कि सफाई कर्मियों की कमी से व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। अशोक नगर के संदीप श्रीवास्तव कहते हैं कि उनके मोहल्ले में सफाई कर्मियों के दर्शन तक नहीं होते हैं। सफाई की बात करना बेमानी होगी। गंगा नगर के राजन लाला कहते हैं कि पालिका प्रशासन की व्यवस्था चरमराई हुई है। शिकायत के बाद सुधार नहीं होता है। चौक के बाजार के गुड्डू मोदनवाल कहते हैं कि मुख्य बाजार की दशा बुरी हैं। गलियां बजबजा रहीं हैं। पक्का तालाब के राजेश कुमार कहते हैं कि सफाई व्यवस्था जन प्रतिनिधियों के घरों तक सीमित हैं। रेलबाजार के महेंद्र यादव कहते हैं कि सफाई कर्मी दुकानों तक सीमित रहते हैं। कुछ रुपये मिलने पर आसपास सफाई करके चलते बनते हैं। नगर पालिका प्रशासन का हाल यह है कि वह मुख्य मार्गो की सफाई में वाहन और जन शक्ति का उपयोग करता है। गलियों को देखने तक नहीं जाता है। बजबजाती गलियों को अगर साफ कर दिया जाता है तो सिल्ट उठान की व्यवस्था नहीं होती है।

पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश लोधी कहते हैं कि शहर की आबादी ज्यादा है, कर्मचारी कम हैं। आबादी के हिसाब से कर्मचारियों की मांग की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.