खखरेडू, धाता पुलिस की पकड़ से दूर शहरयार
खागा, संवाद सहयोगी : ट्रैक्टर चालक के साथ लूटपाट व पुलिस पार्टी के ऊपर जानलेवा हमले का आरोपी लगातार
खागा, संवाद सहयोगी : ट्रैक्टर चालक के साथ लूटपाट व पुलिस पार्टी के ऊपर जानलेवा हमले का आरोपी लगातार पुलिस से बचता घूम रहा है। फरार आरोपी के विरूद्ध धाता थाने में ट्रैक्टर चालक परिवार को धमकी देने का मुकदमा तथा खखरेडू थाने में ट्रैक्टर चालक से लूट व पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर करने का मुकदमा दर्ज है।
बीते रविवार को अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर चालक से लूटपाट करने के बाद बेखौफ शहरयार व जगलाल निवासीगण शिवपुरी थाना खखरेडू दो दिन बाद ही ट्रैक्टर चालक के घर जाकर परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देने पहुंच गए। इस मामले में धाता थाने में चालक शिव सिंह-सैदपुर ने मुकदमा दर्ज कराया। शहरयार को गिरफ्तार करने पहुंचे खखरेडू थानाध्यक्ष मनीष पांडेय व पुलिस फोर्स पर उक्त बदमाश जानलेवा हमला भी कर चुका है। इतना सब कुछ होने के बाद दो थानो की पुलिस 5 दिन बाद भी फरार बदमाश की धूल नही पा सकी है। हमेशा घोड़े में सवार रहने वाले बदमाशो के न पकडे़ जाने से क्षेत्रीय लोग भी दहशत में हैं। खखरेडू कस्बे से ग्रामीण इलाके को जाने वाले लोगों के मन में अंधेरा होने से पहले ही सुरक्षित घर तक पहुंचने की चिंता रहती है। लोगो का कहना है पुलिस के लिए चुनौती बने बदमाशो को पकड़ने में पता नही किस वजह से देरी हो रही है। उधर थानाध्यक्ष धाता आनंद सिंह तथा खखरेडू कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुरेन्द्र शुक्ला का कहना था पुलिस लगातार बदमाशो की टोह में लगी हुई है। मुखबिर बराबर पुलिस के सम्पर्क में हैं। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।