बाधित विद्युत आपूर्ति से किसान नाराज
हथगाम, संवाद सूत्र : कस्बे के 33 केवीए पावरहाउस से बदहाल विद्युत आपूर्ति सुधारने के तमाम प्रयास विफल
हथगाम, संवाद सूत्र : कस्बे के 33 केवीए पावरहाउस से बदहाल विद्युत आपूर्ति सुधारने के तमाम प्रयास विफल हो रहे हैं। मौजूदा समय में विद्युत उपभोक्ताओं को टुकड़ों में बिजली मिल रही है। किसानों का कहना है हर घंटे गुल होती बिजली किसी मतलब की नही है। एक दिन के लिए रात्रिकालीन रोस्टर लागू हुआ था। जिसमें थोड़ी सी राहत महसूस करते ही अगले दिन विभागीय अधिकारियों ने तब्दीली करके समस्या बहाल करा दी। किसानों ने आपूर्ति में सुधार न आने पर आंदोलन करने का अल्टीमेटम दिया है।
हथगाम के आस-पास के ग्रामीण विद्युत उपभोक्ता विद्युत रोस्टर से खासे परेशान हैं। कस्बे के कमलेश कुमार, उमाशंकर साहू, अम्बुज मोदनवाल, राजेश कुमार, विनोद कुमार साहू आदि विद्युत उपभोक्ताओं का कहना था कुछ दिन पहले तक दिन-रात बदलकर रोस्टर चलाया जा रहा था। दिन के रोस्टर में बार-बार ट्रिपिंग होने की वजह से बिजली आधारित कोई काम सही ढंग से नही हो पाता है। रात्रिकालीन रोस्टर में कुछ राहत मिलती है। जिसे विद्युत अधिकारी बराबर लागू नही रख पाते हैं। विद्युत उपभोक्ता को एक दिन तो ठीकठाक मिली विद्युत आपूर्ति लेकिन इसके बाद पुन: रोस्टर में तब्दीली कर दी गई। चेयरमैन महेन्द्र सिंह यादव का कहना था यदि उच्चाधिकारी निर्बाध आपूर्ति की दिशा में कारगर कदम नही उठाते हैं तो किसान, व्यापारी व कस्बे के लोगों के साथ आंदोलन किया जाएगा।
जल्द ही सुधार दिखेगा
- एसडीओ विद्युत आरबी मौर्या का कहना था रोस्टर के मुताबिक विद्युत आपूर्ति दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फाल्ट की वजह से कटौती होती है। उसमे भी जल्द ही सुधार किए जाएगें।