भाजयुमो ने आजम का पुतला फूंका
खागा, संवाद सहयोगी : कैबिनेट मंत्री द्वारा बीते दिनों दिए गए विवादित बयान से नाराज भाजयुमो कार्यकर्त
खागा, संवाद सहयोगी : कैबिनेट मंत्री द्वारा बीते दिनों दिए गए विवादित बयान से नाराज भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मंगलवार दोपहर चौक में कैबिनेट मंत्री आजम खां का पुतला फूंका। ताजमहल को वक्फ बोर्ड को देने तथा सपा मुखिया मुलायम सिंह के जन्म दिन पर खर्च हुए पैसे आतंकी संगठनों द्वारा दिए जाने के विवादित बयान को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंका।
मंगलवार को दोपहर बाद पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता चौक में एकत्र हुए। प्रदेश सरकार व कैबिनेट के विरोध में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने आजम खां का पुतला दहन किया। भीड़भाड़ व पुलिस की मौजूदगी के बीच हुए विरोध प्रदर्शन में कुछ देर के लिए यातायात भी ठहर गया। भाजयुमो नगर अध्यक्ष पंकज पाल ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस भड़काऊ बयानबाजी के लिए अपने मंत्री पर कार्यवाही करते हुए तत्काल बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। पुतला फूंकने वालों में महामंत्री अस्मित सिंह, जय सिंह, मनीष द्विवेदी, मुकेश सिंह, सनी मौर्या, मोहित पासवान, कमल शुक्ला आदि लोग रहे।