राजधानी से बुंदेलखंड तक जिले की खादी की धूम
फतेहपुर, जागरण संवाददाता: जिले में तैयार खादी प्रदेश की राजधानी समेत बुंदेलखड में धूम मचा रही है। तै
फतेहपुर, जागरण संवाददाता: जिले में तैयार खादी प्रदेश की राजधानी समेत बुंदेलखड में धूम मचा रही है। तैयार सदरी व सफेद खादी को जिले में ही नहीं बल्कि जिले के बाहर पसन्द किया जा रहा है। प्रदर्शनी सेंटरों से सर्वाधिक डिमांड है। बाजार की डिमांड पूरी करने के लिए करीब चार सौ महिला पुरुष कर्मचारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। अपने उत्पादन और बिक्री लक्ष्य के बूते प्रदेश में जिले का ग्राम सेवा संस्थान अव्वल बनकर उभरा है।
मौजूदा वित्तीय वर्ष में साढ़े चार करोड़ का बिक्री लक्ष्य लेकर उतरे ग्राम सेवा संस्थान ने जिले की खागा तहसील के अलावा राजधानी लखनऊ और बुंदेलखड के जिले जालौन के उरई शहर व पीलीभीत, बलिया में सरकार की प्रदर्शनी में अपने बिक्री केन्द्र खोले है। संस्थान के किसी भी सेंटर में आधुनिकता का भी बराबर ख्याल रखा गया है। जिसके तहत बिक्री केन्द्रों में पसंद का पूरा ख्याल रखते हुए कश्मीरी कारीगरी के उत्पाद भी भरपूर मात्रा में रखे गए है। मौजूदा सीजन में रजाई और कम्बल के साथ लोई आदि की बिक्री की प्रमुख तैयारी है। जिसकी पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है।
जिले में यह होता है तैयार
फतेहपुर, ग्राम सेवा संस्थान द्वारा खादी के गमछे, लुंगी, शर्टिग एक सूत, कोटिंग दो सूत, सफेद खादी, सदरी, कुर्ता पायजामा, रजाई, गद्दे जिले में तैयार किए जाते है।
कितने को मिला रोजगार
कताई-300 महिलाएं
बुनाई-50 महिला एवं पुरुष
सिलाई-100 महिला एवं पुरुष
कर्मचारी- 50 पुरुष