लहराया खेलध्वज,बच्चों ने दी सलामी
फतेहपुर, जागरण संवाददाता : मुस्लिम इंटर कॉलेज के मैदान में मंडलीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता का खेल ध्व
फतेहपुर, जागरण संवाददाता : मुस्लिम इंटर कॉलेज के मैदान में मंडलीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता का खेल ध्वज समाजसेवी डॉ. चेतन शरण कपूर ने फहराया। परिधान से लैस बच्चों ने मार्च पास्ट करके सलामी दी। रंगारंग कार्यक्रम पेश कर देश भक्ति की बयार बहा दी।
इलाहाबाद मंडल की रैली में मेजबान फतेहपुर, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, कौशांबी जनपद की टीमों के साथ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उत्साह से लबरेज स्काउट और गाइड्स के चेहरे की चमक देखते ही बनी। मुख्य अतिथि वयोवृद्ध चिकित्सक डॉ. कपूर ने कहाकि कार्यक्रम का बखान शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता है। उन्हें इस लायक समझा इसके लिए सभी को धन्यवाद है। डीआईओएस मो. रफीक ने उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता में शामिल बच्चों की सराहना की। संगठन के इतिहास को बनाए रखने का संकल्प लेने की अपील की। बीएसए ओपी त्रिपाठी ने सर्वधर्म समभाव की याद दिलाने वाले संगठन के कार्यक्रम की सराहना की। विपरीत परिस्थितियों में जीवन कैसे जिया जा सकता है यह संगठन सिखाता है। कार्यक्रम शुभारंभ के मौके पर पूर्व प्रशिक्षण कमिश्नर रामाधार यादव, एएसओसी शंभूनाथ, जिला मुख्य आयुक्त शोभा सिंह, कैप्टन अकबाल सिंह, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष प्रभुदत्त दीक्षित, संत कुमार शुक्ल, जिला कमिश्नर गाइड सुधा सिंह, जिला गाइड कैप्टन अर्चना सिंह, जिला कमिश्नर मनोज कुमार, अरुण विक्रम सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ के बाद बच्चों की गतिविधियों को परखा। निरीक्षण में सिग्नल सीमा, शारीरिक प्रदर्शन, कलर पार्टी, साहसिक क्रियाएं, झांकी, गेट टावर, मार्च पास्ट आदि की प्रस्तुतियां देकर आगंतुकों का मन मोह लिया। आयोजक डॉ. मोहम्मद हसीब खान ने संगठन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। आगंतुकों का अभार प्रकट किया।
देशभक्ति की बही बयार : मंडलीय प्रतियोगिता में शामिल बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए और आगंतुकों के सम्मान में स्वागत गीत गाए। मुस्लिम इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का अभिनंदन किया। तो कस्तूरबा गांधी विद्यालय विजयीपुर के बच्चियों ने हाथ में कंचन थाल .. जैसी प्रस्तुतियों के साथ उपस्थित समुदाय का मन जीत लिया। निरंकारी गर्ल्स कालेज, आशा बालिका इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों की छात्राओं ने कार्यक्रम की झड़ी लगा दी।
बूटों की खनक और कदमताल मिलाकर किया सैल्यूट : प्रतियोगिता में शामिल होने आए छात्र-छात्राओं ने रंगीन परिधान में कदमताल मिलाकर बूटों की खनक के साथ अतिथियों को शैल्यूट किया तो अतिथि भाव विभोर हो गए। नौनिहालों के द्वारा पेश किए गए संगठन के नीति नियम बढ़ चढ़कर बोला।
देरी से आई इलाहाबाद की टीम : कार्यक्रम में देर सबेर से आना भी चर्चा में रहा। इलाहाबाद की टीम दो बसों में आई लेकिन देरी से आने पर चर्चा होती रही। शुभारंभ के मौके पर इलाहाबाद टीम के स्काउट गाइड के बैनर न होने पर तहकीकात में पता चला कि रास्ते में अड़चन आ जाने के कारण ऐसा हो गया।