स्कूल किचेन का छज्जा टूटा ,3 बच्चे घायल
अमौली, संवाद सूत्र : खेल-खेल में किचेन की दीवार से छज्जे में पहुंच छत में चढ़ने की कोशिश के दौरान छ
अमौली, संवाद सूत्र : खेल-खेल में किचेन की दीवार से छज्जे में पहुंच छत में चढ़ने की कोशिश के दौरान छज्जा टूट जाने से तीन बच्चे चुटहिल हुए हैं। एक की हालत गंभीर होने पर हमीरपुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
चांदपुर थाने के दपसौरा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को अपराह्न 2:30 बजे कक्षा 8 के छात्र विनीत, संजय व रवी किचन सेड की चाहारदीवारी से चढ़कर छज्जे से छत में जाने का प्रयास कर रहे थे। जैसे ही तीनों एक साथ छज्जे में आए छज्जा टूट कर नीचे गिर गया। तीनों बच्चों को चोट आई है। इसमें विनीत को अधिक चोट के कारण इलाज के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर ले जाया गया है। प्रधानाध्यापक हरदेव सिंह ने बताया कि बच्चे की हालत ठीक है। किचेन का छज्जा टूटने से बच्चे घायल हुए हैं। हालांकि अपुष्ट खबरें यह थी कि 5 बच्चों को चोट आई हैं। जबकि स्कूल प्रशासन तीन बच्चों को चोट लगने की बात कह रहा है।