खूब दौड़े भाजपाई, लौह की याद दिलाई
बिंदकी/ खागा : संवाद सहयोगी : लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती को धूमधाम से मनाया गया। भाजपाइयों ने पीए
बिंदकी/ खागा : संवाद सहयोगी : लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती को धूमधाम से मनाया गया। भाजपाइयों ने पीएम के आवाह्न पर रन फार यूनिटी के लिए जहां दौड़ लगाई वही स्कूलों, संस्थानों व अन्य राजनीतिक दलों ने गोष्ठियों के माध्यम से लौह पुरूष को याद किया।
बिंदकी तहसील में एसडीएम शिव प्रसाद ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। नगर में भाजपाईयों ने ललौली चौराहा से एकता दौड़ की शुरुआत और समापन किया। इस दौड़ में पूर्व छात्रों के अलावा पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह पटेल, रमाकांत त्रिपाठी, सुल्तान सिंह, बीरेन्द्र दुबे, रामबहादुर सिंह, आदि लोग रहे। भाजपा मलवां मण्डल नकुल पटेल के नेतृत्व में एकता दौड़ हुई। जहानाबाद कस्बे में भी भाजपाईयों से एकता दौड़ हुई। पूर्व सैनिक कार्यालय में सरदार पटेल की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर चित्र पर पुष्पांजलि दी गई। स्व. दिलीप स्मारक महाविद्यालय में लौह पुरुष की जयंती में गोष्ठी का आयोजन किया गया। अमौली ब्लाक के धमिनाखुर्द गांव में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष करनसिंह पटेल के नेतृत्व में एकता दौड़ हुई। बकेवर कस्बे में सर्वदलीय विचार गोष्ठी कांग्रेस के पूर्व महासचिव कुश वर्मा के संयोजकत्व में हुई जिसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख बबेरू गया कुर्मी, पूर्व ब्लाक प्रमुख देवमई जगदीश पटेल, बीना पटेल, विनय पाल, कैलाश द्विवेदी, मुन्ना पाल, रामसेनही पटेल आदि ने लौह पुरुष को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व को सराहा। किशुनपुर कस्बे में चेयरमैन सुशीला देवी ने रिले दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद प्रतिनिधि राकेश तिवारी, बीजेपी नगर अध्यक्ष रामराज सिंह, अरविंद मिश्रा आदि रहे। हथगाम कस्बे में चेयरमैन महेन्द्र सिंह यादव ने सरदार पटेल की जयंती पर नगर पंचायत कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। अंजनी किशोर बाजपेई, नंद किशोर बाजपेई, राजू मिश्रा, गुलाब यादव, अनीस रहे।