Move to Jagran APP

'लौहपुरुष' की याद में गूंजा वंदे मातरम का जयघोष

फतेहपुर, जागरण संवाददाता : भारत रत्‍‌न सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के मौके पर भाजपाइयों ने रन फा

By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 08:30 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 08:30 PM (IST)
'लौहपुरुष' की याद में गूंजा वंदे मातरम का जयघोष

फतेहपुर, जागरण संवाददाता : भारत रत्‍‌न सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के मौके पर भाजपाइयों ने रन फार यूनिटी का आयोजन किया। 139 वें जन्मदिन पर आयोजित संगोष्ठी में सरदार पटेल के जीवन पर आधारित इतिहास के पन्नों को खंगाला। जंगे आजादी की न भुलाई जाने वाली गाथा दोहराई गई। वंदे मातरम के जयघोष और तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।

prime article banner

भाजपा द्वारा शहर के पटेल नगर चौराहे से दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभुदत्त दीक्षित, मनोज शुक्ल, विधायक कृष्णा पासवान, पंकज त्रिपाठी, ठा. विजय प्रताप सिंह, नीरज सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, बलराम पासवान, दिनेश बाजपेयी, अपर्णा सिंह, राम प्रताप सिंह गौतम, राजासिंह कछवाह, राम प्रकाश गुप्त, कुलदीप भदौरिया, नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी, युवामोर्चा अध्यक्ष आशीष मिश्र रहे। असोथर में जिला उपाध्यक्ष अरविंद बाजपेयी में आयोजन हुआ। हुसेनगंज में शिव शंकर अग्निहोत्री, हथगाम नगर में देव शरण द्विवेदी की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ।

उधर पटेल सेवा संस्थान में पूर्व सांसद राकेश सचान, जहानाबाद विधायक मदन गोपाल वर्मा, मनोज शुक्ल, सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, जिला बार अध्यक्ष प्रेम शंकर त्रिवेदी,मंत्री इंद्र कुमार सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष श्रीराम पटेल की अगुवाई में संगोष्ठी हुई। बलिराज उमराव, राकेश वर्मा, सुधर सिंह, जगनायक सचान, सुनील उमराव, अजय पटेल समेत कई रहे। भारत के जन्मदिन पर अपना दल के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रांतीय मंत्री मनोज त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किए गए। लौह पुरुष जन्म शताब्दी के मौके पर महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर बच्चों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ ली। बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रधानाचार्य एके मिश्र ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। नूरुल हुदा स्कूल, जन जागरण जागरूकता समिति बहरामपुर, कौशल विकास उद्यमशीलता नेहरू युवा केंद्र, महात्मा गांधी इंका. जोनिहा, मन्ना लाल दीक्षित इंटर कॉलेज कोराई, वीरांगना आवंती बाई लोधी आदि स्कूल कॉलेजों में अमर सपूत का जन्मदिन मनाया गया। उनके द्वारा दिखाए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया।

डीएम ने मरीजों को दिए फल

जिलाधिकारी राकेश कुमार ने लौहपुरुष के जन्मदिन के मौके पर मरीजों को फल वितरित किए। जिलाधिकारी सुबह पहर जिला अस्पताल पहुंचे। मरीजों के पास जाकर उनकी कुशलक्षेम जानी। अस्पताल से मिलने वाली सेवाओं की विधिवत जानकारी लेते हुए जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस मौके पर सीएमओ डॉ. वीके पाण्डेय, सीएमएस डॉ. ओपी द्विवेदी सहित अधीनस्थ मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.