जैविक खेती से लौटेगी खुशहाली
फतेहपुर, जागरण संवाददाता: रासायनिक खादों के अधाधुंध उपयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति पर प्रतिकूल प्रभाव
फतेहपुर, जागरण संवाददाता: रासायनिक खादों के अधाधुंध उपयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। वहीं इससे पैदा होने वाला अन्न स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है। जैविक खादों के प्रयोग से भूमि उर्वरा शक्ति तो बढ़ती ही है, साथ ही इससे पैदा होने वाला अन्न बाजारों में अधिक मूल्य में बिकता है। दो नवंबर को जैविक किसान वार्षिकोत्सव में जैविक खेती करने वालों किसानों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं सरकार से मिलने अन्य सुविधाएं दिलाने में सार्थक पहल की जाएगी।
पत्रकारों से मुखातिब कृषक जैविक कृषि उत्पादन लखनऊ के प्रबंध निदेशक एके तोमर ने उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि दो नवंबर रविवार को घनश्याम वैद्य श्याम नगर खंभापुर में जैविक किसान वार्षिकोत्सव होगा। जिसमें रजिस्टर्ड जैविक किसानों को भूमि शक्ति जैविक खाद पर सब्सिडी की घोषणा की जाएगी।