सभासद पर हुए हमले में शूटर की तलाश
बिंदकी, संवाद सहयोगी : बसपा सभासद शकील अहमद पुत्तू पर हुए जान लेवा हमले के मामले में पुलिस शूटर की
बिंदकी, संवाद सहयोगी : बसपा सभासद शकील अहमद पुत्तू पर हुए जान लेवा हमले के मामले में पुलिस शूटर की तलाश में हैं। पुलिस ने कई लोगों को चिह्नित किया है जिन पर सुपारी देने का शक है। घटना के समय शूटर के साथ दो अन्य लोग भी बताए जा रहे हैं, जिनकी घटना वाले दिन की लोकेशन का पता
किया जा रहा है।
बसपा सभासद शकील अहमद पुत्तू को नगर के सबसे व्यस्ततम इलाके में प्रतिष्ठान के अंदर घुसकर गोली मारे जाने की घटना की दहशत अब भी लोगों में बरकरार है। फाटक बाजार की दुकानें अब भी 8 बजे ही बंद हो जा रही हैं। हालांकि घटना के बाद पुलिस इस स्थान पर लगातार सतर्कता बरत रही है। सभासद से पूछताछ के बाद और अपने सूत्रों की जानकारी पर पुलिस ने यह मान लिया है कि हत्या के लिए गोली चलाने वाला कोई सूटर ही था। क्योकि घटना का अंदाज सूटर वाला ही था। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को चिह्नित किया है जिन पर सुपारी देने का शक है। पुलिस के हाथ एक मोबाइल नम्बर भी लगा है जिससे सूटर व सुपारी देने वाले की कड़ी को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ अनुराग दर्शन ने बताया कि घटना की जांच चल रही है। पुलिस ने कुछ सबूत जुटाए हैं। उन पर काम हो रहा है। जल्द ही हमलावर तक पुलिस पहुंच जाएगी। यह भी खुलासा होगा कि इस घटना के पीछे आखिर कौन-कौन लोग हैं।