बदमाशों की पिटाई से वृद्ध की मौत, पुलिस बेखबर
हथगाम, संवाद सूत्र : थाना क्षेत्र के मोंगलीपुर गांव समीप शुक्रवार शाम अज्ञात बदमाशों की पिटाई से घाय
हथगाम, संवाद सूत्र : थाना क्षेत्र के मोंगलीपुर गांव समीप शुक्रवार शाम अज्ञात बदमाशों की पिटाई से घायल वृद्ध की उपचार के दौरान कानपुर स्थित एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस घटना के प्रति अनभिज्ञता जताती रही।
हथगाम थाना क्षेत्र के कसरांव गांव निवासी हनीफ खान (60) शुक्रवार शाम अपनी पुत्री की ससुराल मोंगलीपुर गांव गए थे। वृद्ध बस से उतरकर पुत्री की ससुराल पैदल जा रहे थे तभी रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उनके साथ मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में घायल वृद्ध को परिजन पहले जिला अस्पताल लेकर गए। आराम न मिलने पर कानपुर स्थित अस्पताल में परिजन घायल का उपचार करा रहे थे, जहां पर बीती रात हनीफ की मौत हो गई। मृतक के बारे में बताया जा रहा है कि उसका मोगलीपुर में कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद की वजह से वह बीते कुछ दिनों से खखरेडू थानाक्षेत्र के पौली गांव में रह रहा था। एसओ साधूराम यादव का कहना था घटना से जुड़ी कोई भी तहरीर नहीं मिली है।