दीपावली पर्व पर बच्चों ने उकेरी अभिव्यक्ति
फतेहपुर, जागरण संवाददाता : दीपोत्सव मनाने को तैयार नौनिहालों ने मेंहदी, रंगोली जैसे प्रतियोगिताओं मे
By Edited By: Published: Sun, 19 Oct 2014 08:48 PM (IST)Updated: Sun, 19 Oct 2014 08:48 PM (IST)
फतेहपुर, जागरण संवाददाता : दीपोत्सव मनाने को तैयार नौनिहालों ने मेंहदी, रंगोली जैसे प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अभिव्यक्ति उकेरी। विद्यालय प्रशासन ने हौसला अफजाई करते हुए पुरस्कार भी दिए।
दीपावली पर्व का खुमार चहुं ओर दिखाई पड़ रहा है। विद्यालय भी इससे अछूते नहीं हैं। शहर के प्ले-वे इंग्लिश स्कूल में मेंहदी, रंगोली, साज-सज्जा, पुतला बनाने की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें नौनिहालों ने एक से बढ़कर एक रोचक अभिव्यक्ति उकेरी। बच्चों की हौसला अफजाई के लिए प्रबंधक हुसेन जाफरी, उप प्राचार्य मोहम्मद शाहिद ने भागीदारी को सराहा। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें