ऐरायां में विजय, मलवां में रामबहादुर जीते
खागा/मलवां, संवाद सूत्र: प्राथमिक शिक्षक संघ ऐरायां व मलवां ब्लाक इकाई के चुनाव में ऐरायां में विजय त्रिपाठी निर्विरोध जीते तो मलवां में रामबहादुर ने व मनोज कुमार मिश्र को 126 मतों के अंतर से हराकर एक बार फिर ब्लाक अध्यक्षी हासिल की।
शुक्रवार सुबह दो घंटे में ही अध्यक्ष पद के लिए विजय त्रिपाठी के नाम पर साथी शिक्षकों ने अपनी राय स्पष्ट करते हुए उन्हें एक बार फिर से अपना नेता चुन लिया। चुनाव कराने आए जनपदीय पर्यवेक्षक मान सिंह यादव तथा चुनाव अधिकारी अरुण कुमार मिश्र ने अध्यक्ष पद में जीत के लिए विजय त्रिपाठी को प्रमाण पत्र सौपा। पुन: अध्यक्ष चुने जाने पर विजय त्रिपाठी ने साथी शिक्षकों का आभार जताया। उन्होने कहा शिक्षक अधिकारों की लड़ाई वह पहले की ही तरह बराबर लड़ते रहेंगे। अध्यक्ष के मुताबिक संगठन हित में उनके द्वारा कभी भी द्वेष भावना से काम नहीं किया जाएगा। बधाई देने वालों में चन्द्रशेखर मिश्र, रविकरन सिंह, कुलदीप सिंह, अशोक कुमार, अशोक सिंह, दुर्गेश त्रिपाठी, सत्यप्रकाश सिंह, रागिनी, सुशील तथा वंदना आदि शिक्षक रहे।
वहीं मलवां ब्लाक इकाई का चुनाव ब्लाक अध्यक्ष असोथर अनुराग मिश्र व अध्यक्ष बहुआ धीरेंद्र सिंह की देखरेख में हुआ। जिसमें रामबहादुर ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 111 मतों के अंतर से हराकर दूसरी बार ब्लाक अध्यक्षी हासिल की। जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, ब्लाक अध्यक्ष खजुहा बलराम सिंह, भिटौरा दिग्विजय सिंह सहित विजयीपुर, व देवमई के ब्लाक अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।