Move to Jagran APP

पुलिस प्रबंध फेल, लगा रहा भीषण जाम

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : भादौ की पूर्णिमा पर गंगा के पंचाल घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भ

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Sep 2017 03:01 AM (IST)Updated: Thu, 07 Sep 2017 03:01 AM (IST)
पुलिस प्रबंध फेल, लगा रहा भीषण जाम
पुलिस प्रबंध फेल, लगा रहा भीषण जाम

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : भादौ की पूर्णिमा पर गंगा के पंचाल घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पुलिस को इतनी भीड़ आने की सूचना के बावजूद कोई प्रबंध नहीं किए गए। नतीजतन इटावा-बरेली हाईवे पर जाम लग गया। कुछ ही देर में दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे आड़े-तिरछे वाहनों के कारण कुछ ही देर में यह स्थिति हो गई कि लोगों को पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। जाम में कई रोडवेज बसों के अलावा एंबुलेंस, स्कूली व अन्य वाहन फंसे रहे।

loksabha election banner

बुधवार को तड़के से ही पांचाल घाट पर गंगा स्नानार्थियों की भीड़ पहुंचने लगी। उनके वाहन इटावा-बरेली हाईवे पर खड़े रहे। इस कारण जाम लग गया। कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार रह गई। इस दौरान इटावा-बरेली हाईवे पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। इस दौरान चौकी पुलिस सोती रही। सुबह लोगों ने जाम लगने की जानकारी चौकी पर दी गई तो पुलिस कर्मियों ने अनसुना कर दिया। इससे जाम काफी विकराल हो गया। करीब तीन घंटे बाद जब स्थिति गंभीर हो गई तो चौकी पुलिस हरकत में आई। उसने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो वह असफल रही। इस दौरान वाहनों की कतार लगातार और भी लंबी होती गई। उसकी सूचना पर थाना राजेपुर, थाना मऊदरवाजा, शहर कोतवाली के अलावा यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। जाम खुलवाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान जाम लगने से उच्चाधिकारियों की फटकार से झल्लाए पुलिस कर्मियों ने अपना गुस्सा कुछ वाहन चालकों पर उतारा। पुलिस ने कई वाहन चालकों को जमकर पीटा। उसके बाद भी जब स्थिति सामान्य नहीं हुई तो करीब चार घंटे बाद पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्र को स्वयं जाम खुलवाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। भारी लाव-लश्कर के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया।

रेंगते वाहनों में रोड़ा बन गया एसडीएम का काफिला : सुबह करीब 10.30 बजे पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया था। कतार में लगे वाहन रेंग रहे थे। इसी दौरान एसडीएम अमृतपुर का काफिला वहां से गुजरा। पुलिस कर्मियों ने उनके काफिले को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उनका चालक नहीं रुका। वह हूटर बजाते हुए जाम में फंसे वाहनों के बीच में घुस गया। उसके बाद फिर से हाइवे पर जाम लग गया। उसके बाद करीब दो घंटे तक फिर जाम लगा रहा।

जाम में फंसे लोग बिलबिलाए

''मैनपुरी से हरदोई जा रहे थे। आवश्यक कार्य से सुबह दस बजे पहुंचना था, लेकिन जाम में फंसने के कारण दस फर्रुखाबाद में ही बज गया। जिले की पुलिस व्यवस्था बेकार है।'' -हरी ¨सह, मैनपुरी।

''पुलिस प्रशासन को पहले से ही गंगा घाट पर लोगों की भीड़ आने की जानकारी थी। इसके बावजूद यहां पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के कोई इंतजाम नहीं किए गए। इससे लोगों को जाम में फंसना पड़ा।'' - बिट्टू ¨सह चौहान, फर्रुखाबाद।

''अपने निजी काम से सवायजपुर जाना था। करीब तीन घंटे से जाम में फंसे हैं। गर्मी से बेहाल हो चुके हैं, लेकिन काफी देर तक पुलिस वाहनों ने जाम खुलवाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।''

- सतेंद्र यादव, फर्रुखाबाद।

''सुबह 7.30 बजे से जाम में फंसे हैं। पुलिस चौकी पर जाम लगने की सूचना दी गई, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। इस कारण हजारों लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा।''

- अमित चतुर्वेदी, फर्रुखाबाद।

क्या बोले जवाबेदह

''जैसे ही सूचना मिली वैसे ही जाम खुलवाने के लिए फोर्स को भेजा गया था। कुछ लोगों ने अपने वाहन इधर-उधर खड़े कर दिए थे। उन्हें हटवाकर यातायात बहाल किया गया।'' - दयानंद मिश्र, पुलिस अधीक्षक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.