भारत की सैन्य तैयारियां चीन से कहीं बेहतर
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : 'डोकलाम' विवाद के परिप्रेक्ष्य में राजपूत रेजीमेंट के नए कर्नल अ
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : 'डोकलाम' विवाद के परिप्रेक्ष्य में राजपूत रेजीमेंट के नए कर्नल ऑफ रेजीमेंट लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती ने कहा कि भारत की सैन्य तैयारियां चीन से कहीं बेहतर स्थिति में हैं। चीन की ओर से युद्ध की धमकी पर उनका कहना था कि जंग हथियारों से नहीं हौसलों से जीती जाती है। हमारी फौज का मनोबल बहुत ऊंचा है।
चीन से युद्ध के संभावित खतरे के बारे में पूछे जाने पर लेफ्टिनेंट जनरल मोहंती ने कहा कि आज स्थिति नियंत्रण में है। भारतीय सेना ने इसे बेहतर ढंग से हैंडल किया है। संसाधनों और संख्या के आधार पर हमारी सेना का मनोबल आज बहुत ऊंचा है। उत्तरी सीमा पर जारी आंतकवाद के बारे में उन्होंने कहा कि छद्म युद्ध लंबा चलता है। इसमें राजनीति, कूटनीति और जंग साथ-साथ चलते हैं। यह समस्या एक-दो वर्ष में हल नहीं होने वाली है।
शांति क्षेत्र में तैनात सैन्य अधिकारियों के राशन और आर्मी कैंटीन के कोटे में कटौती के मुद्दे पर लेफ्टिनेंट जनरल का कहना है कि यह सरकार का फैसला है और मामले में उन्हें बोलने का अधिकार नहीं है। आरआरसी के 17वें कर्नल ऑफ रेजीमेंट का पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि सेंटर में सैनिकों के प्रशिक्षण में नई तकनीकों का प्रयोग आवश्यक है। ट्रे¨नग के लिए संसाधनों में वृद्धि करनी होगी। इसके लिए वह पूरा प्रयास करेंगे।