दहेज हत्या के आरोपी पति व सास ससुर गिरफ्तार
संवाद सूत्र, कमालगंज : विवाहिता के फांसी लगाकर जान देने के मामले में दर्ज हुए दहेज हत्या के
संवाद सूत्र, कमालगंज : विवाहिता के फांसी लगाकर जान देने के मामले में दर्ज हुए दहेज हत्या के मुकदमे के नामजद आरोपी पति सास व ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव खुदागंज निवासी 25 वर्षीय रजिया ने गुरुवार देर रात घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी थी। जनपद कन्नौज के गांव रामपुर मुड़ेरी निवासी मृतका के पिता राशिद अली ने पति सहित चार लोगों के विरुद्ध दहेज में मोटर साइकिल की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव फांसी पर लटकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना के बाद मृतका के पति वसीम अहमद, सास मेहरून्निसा तथा ससुर मुस्तफीज अहमद को हिरासत में लिया था। शनिवार को तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।