Move to Jagran APP

भूमि विवाद में मसेनी चौराहे पर फाय¨रग

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : भूमि पर स्वामित्व को लेकर चल रहे विवाद में शनिवार दोपहर सपा नेता व

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 06:26 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 06:26 PM (IST)
भूमि विवाद में मसेनी चौराहे पर फाय¨रग
भूमि विवाद में मसेनी चौराहे पर फाय¨रग

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : भूमि पर स्वामित्व को लेकर चल रहे विवाद में शनिवार दोपहर सपा नेता व प्रापर्टी डीलर भाई आमने-सामने आ गए। अचानक फाय¨रग होने लगी। गोली चलने से मसेनी चौराहे व आसपास के लोग भाग खड़े हुए। इससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने सपा नेता की तहरीर पर प्रापर्टी डीलर भाइयों व उनके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के लोको रोड निवासी सपा नेता देवेंद्र ¨सह यादव जग्गू का प्रापर्टी डीलर कुशल परिहार व अचल से भूमि पर स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा है। दोपहर को मसेनी चौराहे के निकट दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। वाद-विवाद के बीच फाय¨रग होने लगी। इससे सर्वाधिक व्यस्त बरेली हाइवे के मसेनी चौराहे व आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सीओ सिटी आलोक ¨सह, फतेहगढ़ व फर्रुखाबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सपा नेता देवेंद्र ¨सह ने फतेहगढ़ कोतवाली में कुशल परिहार, अचल परिहार व उनके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें उन्होंने कहा कि वह सुबह मसेनी चौराहे स्थित अपने प्लाट पर मौजूद थे। उसी समय आरोपी प्लाट पर कब्जा करने के लिए वहां आए। राइफल व बंदूकों से लैस आरोपियों ने गालीगलौज शुरू कर दिया। मना करने पर जान से मारने की नियत से कई फायर किए। वह किसी तरह जान बचाकर प्लाट में स्थित कोठरी में घुस गए। फाय¨रग से भयभीत आसपास के लोगों ने अपने घरों के खिड़की दरवाजे बंद कर लिए। शोरशराबा सुनकर सतेंद्र व सियाराम पाल आदि मौके पर आ गए। जिनके ललकारने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। कुशल परिहार व उनके भाई जेएनवी रोड के निवासी हैं। उनके खिलाफ कई मुकदमे विचाराधीन हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि देवेंद्र ¨सह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष ने सायंकाल तक कोई तहरीर नहीं दी। विदित है कि कुशल परिहार पूर्व में सपा के समर्थक थे। विधानसभा चुनाव के दौरान वह भाजपा समर्थक हो गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.