आज आप भी जलाएं एक 'दीया'
फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता : जिन्होंने देश की रक्षा और आन-बान-शान के लिए अपना लाल न्योछावर कर दिया,
फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता : जिन्होंने देश की रक्षा और आन-बान-शान के लिए अपना लाल न्योछावर कर दिया, उनके साथ हम सब एक साथ खड़े होंगे। शहीदों की शौर्यगाथा को सलाम करेगी आज की सांझ। मौका होगा बद्री विशाल महाविद्यालय में सायं 5.30 बजे आयोजित होने वाले 'एक दीया शहीदों के नाम' कार्यक्रम का। तो आइए, आज आप भी जलाएं वीर जवानों के नाम एक जगमग दीप।
जिनकी कुर्बानी के बल पर हम अपने घरों में सुख-चैन की नींद सोते हैं। सेना के उन वीर जवानों की शहादत को नमन करने के लिए दीपावली पर्व पर दैनिक जागरण ने एक दीया शहीदों के नाम अभियान शुरू किया। कई दिनों से विभिन्न संस्थाओं ने पूरे उत्साह के साथ आयोजन कर दीये जलाकर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अब सब लोग एक साथ मिलकर गुरुवार सायं बद्री विशाल महाविद्यालय में दीपदान कार्यक्रम में शहीदों के सम्मान में दीये जलाएंगे। वतन के अमर वीरों के परिजनों का भी आभार जताएंगे।