एंबुलेंस के इंतजार में निकला महिला का दम
- मार्ग दुर्घटना में घायल हुए थे मां-बेटे - कई बार फोन, एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस कायमगंज, स
- मार्ग दुर्घटना में घायल हुए थे मां-बेटे
- कई बार फोन, एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस
कायमगंज, संवाद सहयोगी : मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की एंबुलेंस के इंतजार में तड़प-तड़प कर मौत हो गई। दुर्घटना में घायल महिला के पुत्र का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। महिला की मौत की खबर सुनकर परिजन बिलखने लगे।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पम्मी नगला निवासी शीला देवी(60) पत्नी बेचेलाल अपने पुत्र रामकुमार उर्फ बंटू(25) के साथ बाइक से अपने भाई राम¨सह गौतम के घर जा रही थीं। राम¨सह गौतम कस्बे के ही मोहल्ला पटवन गली में रहते हैं। फर्रुखाबाद मार्ग पर टेढ़ीकोन पुलिया के निकट बाइक सवार मां बेटे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मां-बेटे उछल कर सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल मां-बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। प्राथमिक उपचार किए जाने के दौरान सीएचसी पर ड्यूटी में मौजूद डा.शिवप्रकाश ने शीला देवी की हालत गंभीर बताते हुए लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। इस पर सीएचसी कर्मचारियों और महिला के परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया। परिजनों का आरोप है कि कई बार फोन करने के बाद भी एक घंटे बाद एंबुलेंस सीएचसी पहुंची, लेकिन तब तक घायल महिला ने दम तोड़ दिया।