Move to Jagran APP

कलेक्ट्रेट व न्यायालय परिसर खंगाला

- पुलिस कर्मियों की फौज संग अफसरों ने संभाला मोर्चा - मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड ने भी की जां

By Edited By: Published: Thu, 29 Sep 2016 01:01 AM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2016 01:01 AM (IST)
कलेक्ट्रेट व न्यायालय परिसर खंगाला

- पुलिस कर्मियों की फौज संग अफसरों ने संभाला मोर्चा

loksabha election banner

- मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड ने भी की जांच

फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता : कलेक्ट्रेट और न्यायालय परिसर में बुधवार सुबह सघन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस कर्मियों की फौज, बड़ी संख्या में मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड के साथ अभियान की कमान खुद एसपी ने संभाली। जांच अभियान को गंभीरता से लेते हुए न्यायिक अधिकारी भी पुलिस अफसरों के साथ मुस्तैद नजर आए। अचानक चलाए गए जांच अभियान से सनसनी फैल गई। तरह-तरह की अफवाहें भी तैरती रहीं।

प्रदेश में न्यायालयों और कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा को लेकर हाईअलर्ट जारी किया गया था। इसके मद्देनजर एसपी राजेश कृष्ण, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर आलोक ¨सह सुबह लगभग दस बजे कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गए। यहां मुख्य द्वार से शुरू हुए तलाशी अभियान में आने-जाने वाले सभी लोगों की जांच की गई। बाइक और कार की डिग्गियां मेटल डिटेक्टर से जांचीं गईं। इसके बाद लगभग 50 पुलिस कर्मी हर आने-जाने वाले पर निगाह रखते हुए तलाशी अभियान में लगे रहे। इसके बाद एसपी पुलिस बल के साथ न्यायालय परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने सीजेएम अनुतोष कुमार शर्मा, सिविल जज राजीव रंजन, कोर्ट मैनेजर आरिफ खान के साथ पूरे परिसर में तलाशी अभियान चलाया। डॉग स्क्वायड का ऑस्कर भी जांच अभियान में शामिल रहा और उसे भी सभी परिसरों में घुमाया गया। जांच अभियान के बाद पुलिस अफसर न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था के नोडल अधिकारी एमपी ¨सह से भी मिले और जांच अभियान के बाबत जानकारी दी। एसपी राजेश कृष्ण ने देर शाम बताया कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु जांच अभियान के दौरान नहीं मिली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.