प्रदर्शनी में झलकी बच्चों की सृजनशीलता
फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता : बच्चों ने सृजनशीलता का प्रदर्शन किया तो उनमें व्यावसायिक कुशलता भी
फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता : बच्चों ने सृजनशीलता का प्रदर्शन किया तो उनमें व्यावसायिक कुशलता भी झलक पड़ी। हाथों से बनाए गए खिलौने व हस्तशिल्पों की प्रदर्शनी में सभी ने बच्चों की दक्षता की सराहना की। अवसर था बढ़पुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय कुटरा में बाल महोत्सव का। विधायक नरेंद्र ¨सह यादव व राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार प्राप्त सह समन्वयक भारती मिश्रा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्रधानाध्यापिका प्रजेश बाजपेई ने संबोधित किया।
कला उत्सव में संस्कृति के रंग
मदनमोहन कनोडिया बालिका इंटर कालेज में आयोजित कला उत्सव में भारतीय संस्कृति के इंद्रधनुषी रंग बिखरे। प्रधानाचार्य अरुंधती ¨सह, जीआईसी के प्रधानाचार्य बीके ¨सह, उप प्रधानाचार्य सुनील आर्या ने शुभारंभ किया। संचालन इंदिरा राठौर ने किया। केवल 5 कालेजों के छात्र-छात्राएं ही शामिल हुए।