बाढ़ चौकी पर डीएम को नदारद मिले कर्मचारी
शमसाबाद, संवाद सूत्र : बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के उद्देश्य से बाढ़ चौकियां बनाई जाती हैं। इन चौकिय
शमसाबाद, संवाद सूत्र : बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के उद्देश्य से बाढ़ चौकियां बनाई जाती हैं। इन चौकियों पर कर्मचारियों की तैनाती होती है। बावजूद इसके कर्मचारी चौकी पर तैनात ही नहीं रहते। अपनी व्यवस्थाएं अव्वल दर्जे की मानने वाले प्रशासनिक अफसर भी जमीनी हकीकत देखकर दंग रह गए। डीएम को बाढ़ चौकी पर लेखपाल के अलावा कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। डीएम ने सभी गैरहाजिर कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
डीएम कर्ण ¨सह चौहान शनिवार शाम एसपी राजेश कृष्ण के साथ ढाईघाट क्षेत्र में पहुंचे। उक्त क्षेत्र में गंगा की बाढ़ का खासा असर है। डीएम ने हर¨सगपुर में रह रहे समैचीपुर के ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने परेशानियों के बारे में अवगत कराया। डीएम ने ग्राम प्रधान से सुरक्षित स्थान के बारे में पूछा तो प्रधान रामचरन ने बताया कि लेखपाल से इस बारे में पूछकर बेहतर स्थिति पता चल जाएगी। साधौसराय की बाढ़ चौकी में सिर्फ लेखपाल सुरेश चंद्र मौजूद मिले। ग्राम सचिव, सफाई कर्मचारी आदि गैरहाजिर मिले। बताया गया कि वह फर्रुखाबाद चले गए।