कार्यकर्ताओं की पाठशाला में नियम और दर्शन का पाठ
फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता : पांचालघाट बंधा स्थित नारायण आश्रम में शनिवार को पं.दीनदयाल उपाध्याय प्
फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता : पांचालघाट बंधा स्थित नारायण आश्रम में शनिवार को पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत शुरू हुए भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग का जिलाध्यक्ष व अन्य नेताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। पं.दीनदयाल उपाध्याय के जीवन परिचय पर प्रकाश डालने के साथ ही जिलाध्यक्ष सत्यपाल ¨सह ने आरोप लगाया कि सपा, बसपा व कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। भाजपा का निश्चित विचार व अपना दर्शन है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी व अन्य कार्यकर्ताओं ने बसपा सुप्रीमो मायावती की गेस्टहाउस कांड में जान बचाई थी। भाजपा ने मायावती को दो बार मुख्यमंत्री बनाया, जबकि मायावती ने अपने छह सांसदों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की सरकार गिरा दी थी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को पद व जिम्मेदारी न मिलने पर असंतुष्ट न होने की नसीहत दी और कहा कि पार्टी मंच पर ही अपनी बात रखें। राजनीति में सभी काम मन से नहीं होते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय विदेशों में ¨हदुस्तान का चेहरा बने हुए हैं। पूर्व सांसद चंद्रभूषण ¨सह मुन्नूबाबू, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भूदेव ¨सह, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी आदि नेता मंच पर मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व विधायक सुशील शाक्य ने की। संचालन जिला महामंत्री विमल कटियार ने किया। उद्घाटन सत्र में पार्टी के जिला प्रभारी हनुमान मिश्रा को रहना था, लेकिन वह बाद में आ सके। क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कुल पांच सत्र संपन्न हुए। प्रथम सत्र में 125 कार्यकर्ताओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया।
बेटी के सम्मान में टूटा नियम
भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल ¨सह ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग शुरू होने के बाद किसी भी कार्यकर्ता के समापन होने तक बाहर जाने पर रोक है, लेकिन पार्टी ने बेटी का सम्मान बचाने के लिए इस नियम को तोड़ा और प्रथम सत्र के समापन के बाद वह लोग जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि इसके बाद रविवार सायंकाल समापन होने पर ही प्रशिक्षण में शामिल नेता व कार्यकर्ता घर जा सकेंगे।