ई-रिक्शा चालकों का पालिका दफ्तर में प्रदर्शन
- प्रदर्शनकारियों की सुनने वाला पालिका में कोई नहीं था - पालिकाध्यक्ष का इंतजार ही करते रह गए रिक
- प्रदर्शनकारियों की सुनने वाला पालिका में कोई नहीं था
- पालिकाध्यक्ष का इंतजार ही करते रह गए रिक्शा चालक
कायमगंज, संवाद सहयोगी : नगर क्षेत्र में चलने वाले 100 से अधिक ई रिक्शा चालकों ने शुक्रवार दोपहर नगरपालिका कार्यालय परिसर में ई रिक्शे ले जाकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि नगरपालिका लाइसेंस शुल्क के नाम पर वसूली तो कर रही है, ¨कतु न कोई सुविधा और न ही कोई नियमावली है।
ई रिक्शा चालक यूनियन के अध्यक्ष इस्तयाक खां, उपाध्यक्ष सचिन शर्मा ने बताया कि नगरपालिका द्वारा 1 वर्ष के लाइसेंस के लिए 500-500 रुपये प्रति ई रिक्शा से लिये गये हैं ¨कतु सभी को न तो रसीद मिली है न रिक्शा पर लगाने के लिए लाइसेंस नंबर की प्लेट मिलीं हैं। कुछ लोगों को ही रसीद व प्लेट मिली हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जिन लोगों ने 3-4 माह पहले शुल्क जमा किये, उनसे फिर रुपये मांगे जा रहे हैं। यूनियन ने मांग की कि 18 वर्ष से कम आयु के लेागों को लाइसेंस नहीं दिये जायें। कम आयु के जो लोग रिक्शा चला रहे हैं, नगरपालिका उन्हें रोके। नगरपालिका जब लाइसेंस शुल्क ले रही है तो रिक्शा खड़े करने के लिए स्टैंड की भी व्यवस्था कराये। नगर में अतिक्रमण कर दुकानदारों ने जो मोमिया व तिरपाल लगाये हैं, उन्हें हटाया जाये। क्योंकि सकरी सड़कों पर सामने से वाहन आने पर ई रिक्शा चालक से कोई तिरपाल आदि फट जाता है तो दुकानदार रिक्शा चालक से मारपीट करते हैं। इन्हीं समस्याओं के निराकरण के लिए वे पालिका गेट पर हंगामा करते रहे। ¨कतु उनकी सुनने के लिए नगरपालिका में कोई सक्षम अधिकारी नहीं था। पहले उन्हें आश्वासन मिला कि पालिकाध्यक्ष उनकी समस्याएं सुनने पहुंचेंगीं। ¨कतु काफी प्रतीक्षा के बाद कोई भी नहीं आया। ब्लाक प्रमुख गुड्डी देवी यादव के पुत्र अमित यादव ई रिक्शा चालकों के समर्थन में पहुंचे व पालिकाध्यक्ष के मोबाइल पर वार्ता कर उन्हें समस्याओं से अवगत कराया व ई रिक्शा चालकों का आश्वस्त किया। पालिकाध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन की प्रति नगरपालिका कर्मचारियों को देकर रिक्शा चालक लौट गये। इस दौरान कुलदीप, टीपू, ¨रकू, बबलू, भैय्या लाल, राजीव, राकेश आदि मौजूद रहे।