जीपीएस से गन्ना सर्वे को टीम रवाना
कायमगंज, संवाद सहयोगी : नये पेराई सत्र में क्षेत्र के गन्ना किसानों की फसल के सर्वे के लिए चीनी मिल
कायमगंज, संवाद सहयोगी : नये पेराई सत्र में क्षेत्र के गन्ना किसानों की फसल के सर्वे के लिए चीनी मिल के जीएम डीके सक्सेना ने मिल गेट पर हरी झंडी दिखाकर टीमें रवाना कर दी हैं। सट्टा पर्ची में दलालों का खेल खत्म करने के लिए इस बार मिल ने नई तकनीक अपनायी है, इस बार जीपीएस (ग्लोबल पोजीश¨नग सिस्टम) के जरिए सर्वे किया जा रहा है।
बुधवार सुबह चीनी मिल गेट पर गन्ने की फसल का सर्वे करने वाले सुपरवाइजर जमा हुए, उनके गले में एचएचसी (हेंड हेल्ड कंप्यूटर) पड़ी थी, जिसमें जीपीएस लगा है। इस बार मिल ने सर्वे के लिए नई तकनीक का सहारा लिया है इससे गन्ने का सर्वे पारदर्शी तरीके से हो सके। जीपीएस के जरिये सर्वे से फर्जी सट्टा बनना मुश्किल हो जायेगा। क्योंकि गन्ना विभाग के सुपरवाइजर गांव में पहुंचेंगे और गन्ने के खेत पर जाकर एक कोने से तीसरे कोने तक पहुंचेंगे तो जीपीएस के जरिये फसल का क्षेत्रफल मशीन में फीड हो जायेगा। उसकी एक पर्ची किसान को दे दी जायेगी। इसके बाद आन लाइन कंप्यूटर में फी¨डग होगी। किसानों से शपथ पत्र भी लिया जायेगा।
जीएम डीके सक्सेना ने बताया दो दिन पहले किसानों को एसएमएस के जरिये सर्वे टीम पहुंचने की सूचना दी जायेगी। उन्होंने बताया मिल ने फिलहाल गेट पर आने वाले गन्ने के 11 सर्किल में ही जीपीएस के जरिये सर्वे कराने की व्यवस्था की है। उन्होंने बताया नये सत्र में किसानों को नई वैराइटी का 800 कुंतल बीज उपलब्ध कराया गया है। इस प्रजाति की आधार पौधशाला बनाकर बीज बांटने वाले किसानों को 50 रुपये कुंतल सब्सिडी दी जायेगी। इस दौरान सीसीओ एके ¨सह, गन्ना विकास निरीक्षक चरन ¨सह, डा. एमपी ¨सह मौजूद रहे।