पूर्व सैनिक की पत्नी से नकदी जेवर हड़पे
फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता : दो अज्ञात युवकों ने देवी के दर्शन कराने का झांसा देकर पूर्व सैनिक की
फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता : दो अज्ञात युवकों ने देवी के दर्शन कराने का झांसा देकर पूर्व सैनिक की पत्नी से नकदी व जेवर हड़प लिए।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भोलेपुर शीला यदुराई स्कूल के निकट निवासी पूर्व सैनिक की पत्नी कुसुमा देवी बुधवार को मिलेट्री हास्पिटल दवा लेने जा रही थीं। टेंपो से मिलेट्री चौराहे पर उतरकर जैसे ही अस्पताल के लिए पैदल चलने लगीं। इसी समय उन्हें एक युवक मिला। उसने कहा वह हरिद्वार से आया है। उसने बाबा रामदेव के योग आश्रम पर जाने का रास्ता पूछा। उन्होंने जानकारी से इंकार कर दिया। इसी बीच उसका एक और साथी आ गया। उसने कहा कि माताजी आप बहुत परेशान लग रही हैं। वह उनके भविष्य के बारे में बता सकता है। उसने कहा कि मां लक्ष्मी की कृपा उसके ऊपर है। वह उनके भी दर्शन करा सकता है। कुसुमा देवी ने बताया कि युवक ने अपने साथी को देवी के दर्शन कराने का नाटक किया। इससे वह उनके झांसे में आ गयीं। युवकों ने उनसे कहा कि जेवर पहनकर देवी के दर्शन नहीं हो सकते। इससे उन्होंने जेवर व हाथ में लिया पर्स युवकों को थमा दिया। 51 कदम चलकर जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो युवक गायब हो गए। घटना के संबंध में पूर्व सैनिक प्रेम ¨सह चौहान ने पुलिस को तहरीर दी है। फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी अजीत ¨सह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।