भाजपा का झंडा लगी जीप पुलिस ने की सीज
जहानगंज, संवाद सूत्र : भाजपा का झंडा लगाकर चुनाव प्रचार कर रही जीप को पुलिस ने थाने लाकर सीज कर दिया
जहानगंज, संवाद सूत्र : भाजपा का झंडा लगाकर चुनाव प्रचार कर रही जीप को पुलिस ने थाने लाकर सीज कर दिया। भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस के कड़ा रुख अपनाने पर प्रत्याशी व समर्थक खिसक गये।
थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार गुरुवार सुबह वाहन चे¨कग के लिए थाने से उधरनपुर पुल पर जा रहे थे। जहानगंज ग्रामीण बैंक के पास करीब आधा दर्जन वाहन खड़े थे। एक जीप में भाजपा का झंडा और भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के पोस्टर व स्टीकर लगे थे। परमीशन नहीं दिखाने पर थानाध्यक्ष ने उसमें सवार युवक से झंडा उतारने को कहा। युवक ने बताया कि वह चालक नहीं है। चालक आयेगा वही झंडा उतारेगा। इस पर थानाध्यक्ष ने झंडा लगी जीप थाने भिजवा दी। कुछ देर बाद प्रत्याशी समर्थकों के साथ थाने पहुंचे तथा जीप छोड़ने के लिए पुलिस पर दबाव बनाया। दरोगा आरडी यादव ने बताया कि जीप सीज कर दी गई। इस पर प्रत्याशी भड़क गये और सत्ता पक्ष के इशारे पर चुनाव प्रचार का वाहन सीज करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने कड़ा रुख अपनाकर कार्रवाई की चेतावनी दी, तो प्रत्याशी व उनके समर्थक थाने से खिसक गये। थानाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा का झंडा लगाकर चुनाव प्रचार में लगी जीप की कोई परमीशन नहीं थी। इसलिए सीज कर दिया गया है।