पत्नी से विवाद पर किया आत्मदाह
कंपिल, संवाद सूत्र : गांव जिजौटा में पत्नी से विवाद के बाद पति ने ससुराल में केरोसिन छिड़क कर आग लगा
कंपिल, संवाद सूत्र : गांव जिजौटा में पत्नी से विवाद के बाद पति ने ससुराल में केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। उपचार के दौरान लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद में युवक की मौत हो गयी। मौत की जानकारी होते ही परिजन अस्पताल में बिलख कर रोने लगे। गांव जिजौटा निवासी विजेन्द्र ¨सह चौहान की पुत्री लवली की शादी तीन वर्ष पूर्व एटा जिले के ग्राम नया गांव निवासी भानू राठौर (24)के साथ हुई थी। भानू आगरा में प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। लवली के एक माह पूर्व पुत्र हुआ था। तब से लवली मायके में थी। बीमार पत्नी की देखभाल के लिए भानू भी एक माह से ससुराल में रह रहे थे। सोमवार सुबह भानू का पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। भानू ने केरोसिन छिड़क कर खुद को आग लगा ली। दामाद के शरीर से लपटें उठती देख घर में चीख पुकार मच गयी। आनन-फानन परिजनों ने कपड़े डालकर आग बुझायी ओर उसे सीएचसी कायमगंज लेकर गये। हालत गंभीर होने से उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रिफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। भानू की सास रानी ने बताया कि सुबह दामाद का लबली से किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद भानू ने आग लगा ली। थानाध्यक्ष मनीष यादव ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। दरोगा सुधीर कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।