बिजली आज भी रुलाएगी
फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता : फतेहगढ़ विद्युत उपकेंद्र का 10 एमवीए ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण विगत
फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता : फतेहगढ़ विद्युत उपकेंद्र का 10 एमवीए ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण विगत चार दिनों से भीषण गर्मी और उमस में बिजली की आंखमिचौनी से बेहाल नागरिकों को रविवार को भी राहत नहीं मिली। सुबह लखनऊ से आये नये ट्रांसफार्मर को उतरते समय क्रेन पलट गयी। झटके से नीचे गिरे ट्रांसफार्मर की कई नोड्स टूट गयी। पलटी क्रेन को निकालने के लिये आयी दूसरी क्रेन भी वहीं फंस गयी। उपकेंद्र में क्रेनों के फंसने से वैकल्पिक आपूर्ति व्यवस्था भी ध्वस्त हो गयी। तीन दिन की कवायद के बाद रविवार को लखनऊ से ट्रांसफार्मर सब स्टेशन पर लाया गया। लेकिन फाउंडेशन पर ट्रांसफार्मर की अनलो¨डग के दौरान क्रेन पलट गयी। जिससे ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया। उसकी नॉब टूटने से तेल बहने लगा। विद्युत कर्मचारियों ने आनन फानन में नट-बोल्ट टाइट कर लीकेज बंद किया। बेवर रोड स्थित फतेहगढ़ उपकेंद्र में स्थान सीमित होने व ऊपर से गुजर रहे बिजली के हाईटेंशन तारों के कारण पलटी हुई क्रेन को हटाने में काफी दिक्कत आयी। विद्युत अधिकारियो ने दूसरी क्रेन मंगाकर पलटी हुई क्रेन को सीधा करने का प्रयास किया। लेकिन दूसरी क्रेन भी फंस गयी। जेसीबी मंगाकर फंसी हुई क्रेनों को निकालने का प्रयास किया गया। विदित है कि बुधवार को लाइन फाल्ट के चलते फतेहगढ़ विद्युत उपकेंद्र का 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। तब से फीडर से जुड़े बेवर रोड के अलावा फतेहगढ़, डिवीजन व मिल्क डेयरी फीडरों को दो ग्रुप में बांट कर चार-चार घंटे के रोस्टर से आपूर्ति की जा रही थी। लेकिन उपकेंद्र में क्रेनो के फंसने के कारण रविवार को वैकल्पिक आपूर्ति भी बंद कर दी गयी। जिससे जिला मुख्यालय फतेहगढ़ के हजारों नागरिकों को बिना बिजली के रहना पड़ा। विद्युत संकट के कारण पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। लोग एक-एक बूंद पानी के लिये तरस गए। बिजली अधिकारियों की लापरवाही के कारण नागरिकों का धैर्य जवाब देने लगा है। देर रात तक सब स्टेशन पर लोगों की भीड़ लगी रही। सपा नेता अरुण कटियार ने आरोप लगाया है कि कमीशनबाजी के चक्कर में बिजली अधिकारियों ने खराब क्रेन से ट्रांसफार्मर की अनलो¨डग करायी। जिसके कारण क्रेन टूट गई। हजारों लोगों को बिना बिजली के जीवनयापन करना पड़ रहा है। उपखंड अधिकारी राहुल कटियार ने बताया कि पहली प्राथमिकता फंसी हुई क्रेनों को निकाल कर ट्रांसफार्मर को फाउंडेशन तक पहुंचाना है। इसके बाद ट्रांसफार्मर की टे¨स्टग की जायेगी। यदि ट्रांसफार्मर में कोई खराबी नहीं निकली तो सोमवार शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल हो जायेगी। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर ईस्ट इंडिया इंडस्ट्रीज का है। कंपनी के लोग साथ में आये हैं। यदि कोई मामूली खराबी निकली तो उसे यहीं ठीक कर लिया जायेगा। टे¨स्टग के बाद आपूर्ति शुरू होने में लगभग 12 घंटे का समय नो-लोड ही¨टग में लगता है। क्रेनों के उपकेंद्र से निकलने के बाद चार-चार घंटे की दो ग्रुप में विद्युत आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल कर दी जायेगी।