आग लगने से महिला झुलसी, हालत गंभीर
कमालगंज, संवाद सूत्र : क्षेत्र के गांव जीरागौर निवासी रामजीत की पत्नी रानी (20) मंगलवार सुबह चाय बना
कमालगंज, संवाद सूत्र : क्षेत्र के गांव जीरागौर निवासी रामजीत की पत्नी रानी (20) मंगलवार सुबह चाय बनाते समय आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गई। सास नेमवती, पति व अन्य परिजन उसे सीएचसी ले गये। सूचना पर थानाध्यक्ष यतेंद्र यादव फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे।
घायल महिला ने पुलिस को बताया कि सुबह वह चाय बना रही थी। चूल्हे के पास पाइप गैस लीक होने से अचानक आग लग गई। दूसरी ओर पति रामजीत ने बताया कि सोमवार को रानी के मायके वाले आये थे। रानी मायके जाने की जिद कर रही थी। मना करने पर वह नाराज हो गई। सुबह गुस्से में उसने आग लगा ली। उसकी तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी, कोई संतान नहीं है। हालत गंभीर होने पर महिला को सीएचसी से रिफर कर दिया गया। दो घंटे तक एंबुलेंस न पहुंचने से महिला सीएचसी में तड़पती रही। इंतजार के बाद परिजन उसे टेंपो से लोहिया अस्पताल ले गये। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मान¨सह ने बताया कि सीएचसी पर कोई एंबुलेंस नहीं है। 108 सीधे लखनऊ से कंट्रोल होती है। इससे पूर्व भी एंबुलेंस लेट होने की शिकायतें हो चुकी हैं।