्रसीएचसी में पंखे न चलने से मरीज बेहाल
कमालगंज, संवाद सूत्र : करोड़ों की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं की भरमार ह
कमालगंज, संवाद सूत्र : करोड़ों की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं की भरमार है। भीषण गर्मी में सीएचसी के पंखे न चलने से मरीज बेहाल हैं। शीतल जल के लिए लगा वाटर कूलर खराब है। सीएचसी एवं जच्चा बच्चा केंद्र पर लगे पंखे शोपीस बन गये हैं। जिससे प्रसूता व नवजात शिशु गर्मी से बेहाल रहते हैं। रविवार को जच्चा बच्चा केंद्र पर भर्ती श्रंगीरामपुर भिम्मी नगला निवासी नीलम की जेठानी रामदुलारी ने बताया कि देवरानी को रात में प्रसव हुआ। इसके बाद जच्चा-बच्चा को वार्ड में लिटा दिया गया। उन्होंने वार्ड में लगा पंखा खोला तो ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी चिल्लाते हुए बोली पंखा बंद करो, इनवर्टर डाउन हो जाएगा। रात भर वह लोग बिना पंखे के रहे। भीषण गर्मी में इधर-उधर टहलकर रात काटी। देर रात इनवर्टर डाउन हो गया, जिससे अंधेरा छा गया। वार्ड में एक महिला और थी, वह कहीं से मोमबत्ती लाई तब वार्ड में रोशनी हुई।
अस्पताल में मरीजों की पेयजल व्यवस्था के लिए पानी की टंकी बनी है। दो हैंडपंप लगे हैं, वाटर कूलर भी है। भीषण गर्मी में रेफ्रीजरेटर खराब होने से पेयजल के लिए हैंडपंपों का ही सहारा है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.मान ¨सह ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ही वाटर कूलर खराब हुआ है। कम्पलेंट कर दी है, शीघ्र ही ठीक कराया जाएगा। मरीज भर्ती होने पर इनवर्टर से प्रकाश व्यवस्था की जाती है। उसके डाउन होने या आवश्यकता पड़ने पर जनरेटर भी चलाया जाता है।