उत्पीड़न से तंग विवाहिता ने केरोसिन डालकर आग लगाई
शमसाबाद, संवाद सूत्र : थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर सैदवाड़ा निवासी उपदेश कोरी की 25 वर्षीय पत्नी आर
शमसाबाद, संवाद सूत्र : थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर सैदवाड़ा निवासी उपदेश कोरी की 25 वर्षीय पत्नी आरती ने सास के उत्पीड़न से परेशान होकर मंगलवार सुबह केरोसिन डालकर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर आग बुझाने के प्रयास में पति उपदेश के भी हाथ झुलस गए। परिजन आरती को सीएचसी शमसाबाद ले गये। वहां से रेफर कर दिए जाने पर लोहिया अस्पताल लाकर भर्ती कराया। शाम को परिजन आरती को नर्सिंगहोम में ले गए। बाद में उपदेश ने भी लोहिया अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया।
उपदेश ने बताया कि वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। घर पर आया था, पत्नी साथ में दिल्ली जाने की जिद कर रही थी। मना करने पर उसने आग लगा ली। उसकी शादी दो वर्ष पूर्व कायमगंज के ग्राम मझोला में राजेंद्र की पुत्री से हुई थी। उसके एक वर्ष का बेटा ¨प्रस है। लोहिया अस्पताल लाये जाने पर भूख के कारण व्याकुल आरती डाक्टर से रोटी मांग रही थी। डाक्टर के मुताबिक आरती शत-प्रतिशत झुलसी हुई है। उसके शरीर से केरोसिन की गंध आ रही थी। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर नायब तहसीलदार चूड़ामणि ने डा.राजेश तिवारी की उपस्थिति में झुलसी महिला का बयान दर्ज किया। सूत्रों के अनुसार आरती ने बताया कि उसकी सास उसे आएदिन परेशान कर पति से पिटवाती है। मंगलवार को भी सास के कहने पर पति ने उसे मारापीटा। इस पर उसने केरोसिन डालकर आग लगा ली।
वहीं थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है। अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर भी नहीं मिली है।