नकब लगाकर घर से नकदी, जेवर चोरी
शमसाबाद, संवाद सूत्र : गांव रोशनाबाद निवासी मेवाराम के घर गुरुवार रात चोरों ने नकब लगाकर कमरे से दो
शमसाबाद, संवाद सूत्र : गांव रोशनाबाद निवासी मेवाराम के घर गुरुवार रात चोरों ने नकब लगाकर कमरे से दो बक्से पार कर दिये। सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई। मेवाराम ने बताया कि उनकी बीमार पत्नी फूलमती फर्रुखाबाद अस्पताल में भर्ती है। घर में पुत्र और पुत्रवधू अस्पताल में ही रुके थे। उन्होंने बताया कि रात में वह और उनकी पुत्री कमरे में सोये थे। दूसरे कमरे की दीवार में नकब लगाकर चोर बक्से उठा ले गये। सुबह जागने पर देखा एक बक्सा टूटा हुआ और दो बक्से गायब थे। खोजबीन के दौरान गांव के रामसरन के बाग में दो बक्से टूटे मिले। बक्सों में रखी तोड़िया, घड़ी, पांच हजार रुपये व कपड़े गायब थे। चोरी में करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ। फैजबाग चौकी पुलिस मौके पर आयी और बिखरा पड़ा सामान रखवाकर नकब बंद कराने के बाद चली गई। उन्होंने घटना की तहरीर दी है।