आग से युवक झुलसा, गृस्हथी भी राख
राजेपुर/फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता : राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में गुरुवार रात जलती क
राजेपुर/फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता :
राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में गुरुवार रात जलती कुप्पी गिर जाने से राजकिशोर सक्सेना के घर में आग लग गई। इससे हजारों की नकदी समेत सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग में झुलसकर एक बकरी मर गई तथा गृहस्वामी का पुत्र अर¨वद कुमार(22)भी झुलस गया, उसे शुक्रवार सुबह लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में पुत्र के उपचार के दौरान राजकिशोर ने बताया कि उनका पुत्र अर¨वद अपनी पत्नी मायादेवी के साथ गुरुवार रात कमरे में जलती कुप्पी चूहों की भागदौड़ में गिर गई। जिससे कपड़ों में आग लग गई। आग की लपटों से गर्मी लगने पर मायादेवी की आंख खुल गई। वह चीखती हुई कमरे के बाहर भागी। अर¨वद कमरे में ही रह गया। पड़ोसियों ने आग बुझाई। अर¨वद के कमरे में रह जाने की जानकारी होने पर उसे किसी प्रकार कमरे से निकाला गया। इस बीच आग की लपटों से अर¨वद झुलस गया। अनाज बेचकर लाए 24 हजार रुपये उसी कमरे में रखे थे। उनके साथ ही अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। शुक्रवार सुबह पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने आग से हुई क्षति का आंकलन किया।