मायके से ससुराल आई दो बहनें लापता
फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता : मायके से पति के साथ विदा होकर ससुराल आयीं दो बहनें डेढ़ माह से लापता ह
फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता : मायके से पति के साथ विदा होकर ससुराल आयीं दो बहनें डेढ़ माह से लापता हैं। अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। विवाहिताओं के पिता ने शुक्रवार को पुन: अधिकारियों से गुहार लगाई।
कन्नौज के गांव केसरीपुरवा निवासी अवधेश कुमार यादव इन दिनों नोएडा के गांव याकूबपुर में रह रहे हैं। अवधेश कुमार की पुत्री रुचि का विवाह थाना मऊदरवाजा के गांव अवाजपुर निवासी सत्यभान यादव के साथ हुआ, जबकि उनकी दूसरी पुत्री ज्योति की शादी कन्नौज थाना गुरसहायगंज के गांव फैजुल्लापुर में हुई। अवधेश कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर शुक्रवार को शिकायत की कि उनकी पुत्री रुचि को ससुराल में दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। रुचि की शादी उनके बड़े दामाद ने ही कराई थी। बाद में उनकी दोनों पुत्रियों को ससुरालीजन मायके में छोड़ गये। 17 सितंबर को उनके दामाद दोनों पुत्रियों को नोएडा से बुला लाये। उन्होंने आश्वासन दिया था कि पुत्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी। इस पर उन्होंने पुत्रियों की विदा कर दी थी, लेकिन उनकी दोनों पुत्रियां गायब हैं। ससुरालीजन व उनके रिश्तेदार संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। उन्हें आशंका है कि उनकी पुत्रियों की हत्या कर शव गायब कर दिये गये।
अपर पुलिस अधीक्षक ने मऊदरवाजा थानाध्यक्ष को तत्काल एफआईआर दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया, लेकिन थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। थानाध्यक्ष राघवन कुमार ¨सह ने बताया कि दोनों महिलाओं की विदा नोएडा से होकर आयी थी। इससे घटनास्थल नोएडा का है। मुकदमा भी वहीं लिखा जायेगा।