दीवाली की रोशनी में नहाई पांचाल नगरी
फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता : लंका विजय के बाद भगवान राम के अया ध्या आगमन की खुशी गुरुवार को दोहराई
फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता : लंका विजय के बाद भगवान राम के अया ध्या आगमन की खुशी गुरुवार को दोहराई गयी। उल्लास में डूबी पांचाल नगरी दीपावली पर चहुंओर रोशनी से नहा उठी। दीपों से जगमग शहर बोल उठा हैप्पी दीपावली। आकाश भेदती आतिशबाजी से अनुपम छटा बिखरी।
शाम होते ही दीपकों और विद्युत सजावट से शहर रोशन हो उठा। छोट-छोटे अनवृत क्रम से जलते बुझते सतरंगी बल्ब अपनी आभा बिखेर रहे थे। पटाखे व रंगोली ने दीपावली के उत्साह को बढ़ा दिया। झालरों के साथ ही मिट्टी के दीपक अपनी लौ से आपसी द्वेश मिटाने का संदेश दे रहे थे। खुशनुमा माहौल में “च्चों का उत्साह देख बड़े भी रोमांचित हो उठे। फुलझड़ी, अनार व चरखी से घर व दरवाजे पर सतरंगी रोशनी बिखरी तो राकेट व जानेमन अनार से आकाश भी रोशनी से नहा गया। धन संपत्ति की अधिष्ठात्री लक्ष्मी को कमल के फूल पर विराजा गया। गणेश-लक्ष्मी का पूजन किया गया।
मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ी। देशी घी की मिठाई 360 रुपये व रिफाइंड की मिठाई का 240 रुपये किलो भाव रहा। खील-खिलौना बाजार में भाव स्थिर था। 50 रुपये किलो खील व 60 रुपये किलो खिलौना बिका। परंपरागत मिष्ठान बताशा की बिक्री भी खूब हुई। लक्ष्मी जी के वस्त्र व गोटा लगे आसन भी खूब बिके।
दीपावली के दिन आतिशबाजी बाजार में कई आईटमों में मंहगाई की आग लगी। बुधवार तक 6 रुपये में बिकने वाला सीको का पैकेट गुरुवार को 10 से 12 रुपये में बिका। क्रिश्चियन कालेज मैदान व मॉडर्न पब्लिक स्कूल वाली गली में आतिशबाजी के बाजार में तेज आवाज वाले सीको की खूब कालाबाजारी हुई। दुकानदारों का कहना था। कि थोक में 3.50 रुपये में मिलने वाला सीको दीपावली के दिन 5 से 6 रुपये तक मिला। इसलिए फुटकर भाव बढ़े। प्रतिबंध के बावजूद कुछ दुकानों पर सुतली बम बिके। चरखी के दाम भी बढ़ गये।
महक उठा फूल बाजार
दीप पर्व पर जोरदार बिक्री से फूल बाजार भी दिनभर महका। गेंदे के फूल की लड़ी 50 रुपये मीटर बिकी। कमल के फूल का भाव 50 से 70 रुपये रहा। कई दुकानों पर कोलकाता का लाल फूल भी आकर्षण का केंद्र रहा।