रिमांड पर हत्या का आरोपी
राजेपुर, संवाद सूत्र : भूमि विवाद में हत्या के आरोपी को जेल से रिमांड पर लाकर पुलिस ने पूछताछ की। ती
राजेपुर, संवाद सूत्र : भूमि विवाद में हत्या के आरोपी को जेल से रिमांड पर लाकर पुलिस ने पूछताछ की। तीन माह पूर्व हुई हत्या में अभी चार आरोपी फरार हैं।
जमीन के विवाद के कारण 19 जुलाई को सरह निवासी भगवान शरण उर्फ पप्पू बाजपेई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भगवान शरण के बेटे सुधीर ने गांव सरह निवासी संतोष, उदयप्रकाश, श्यामू, खुटिया निवासी पप्पू व बर्राखेड़ा निवासी कमलेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। कमलेश 13 अक्टूबर को न्यायालय में हाजिर हो गया था।
पुलिस कमलेश को जेल से रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष महिपति ¨सह गौर ने बताया कि रिमांड पर लेकर कमलेश से पूछताछ की जा रही है।
जिलाबदर गिरफ्तार
कमालगंज : पुलिस ने जिला बदर अपराधी शेखपुर निवासी निजाम को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष यतेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी मुख्य रूप से सट्टे के कारोबार में लिप्त रहता है। 4 सितंबर से जिलाबदर चल रहा है। दीपावली पर घर आया था। शेखपुर गांव के निकट से गिरफ्तार किया गया है।