आग से महिला झुलसी, हालत गंभीर
फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता : घरेलू विवाद में सोमवार सुबह महिला ने आग लगाकर जान देने की कोशिश की। बु
फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता : घरेलू विवाद में सोमवार सुबह महिला ने आग लगाकर जान देने की कोशिश की। बुझाने के प्रयास में पति के हाथ भी झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसी महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर टप्पा मंडल निवासी सुवेंद्र ¨सह की 22 वर्षीय पत्नी रोशनी को सोमवार सुबह परिजन झुलसी हालत में लेकर लोहिया अस्पताल आए। परीक्षण के दौरान महिला 75 प्रतिशत तक झुलसी पाई गई, उसके शरीर से केरोसिन की गंध आ रही थी। बताया गया कि पारिवारिक विवाद में महिला ने बंद कमरे में अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। बाद में दरवाजा खोलकर चीखती हुई बाहर भागी। परिजनों ने आनन-फानन आग बुझाई। बुझाने के प्रयास में पति सुवेंद्र ¨सह के हाथ भी झुलस गए। वहीं उपचार के दौरान रोशनी ने बताया कि वह सुबह घर में गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी। अचानक सिलेंडर से गैस रिसाव हो जाने पर उसके कपड़ों में आग लग गई।