Move to Jagran APP

फूटा गुबार, उपकेंद्र में तोड़फोड़, मार्ग जाम

By Edited By: Published: Fri, 22 Aug 2014 04:53 PM (IST)Updated: Fri, 22 Aug 2014 04:53 PM (IST)
फूटा गुबार, उपकेंद्र में तोड़फोड़, मार्ग जाम

कमालगंज, संवाद सूत्र : विद्युत अव्यवस्था से लोगों में भरा गुबार फूटने लगा है। शुक्रवार को बिजली की अपर्याप्त सप्लाई को लेकर ग्रामीणों ने उपकेंद्र में जमकर तोड़फोड़ की और मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग अवरुद्ध रहा। एसडीओ के दो दिन में सुधार के आश्वासन पर जाम खुल सका।

loksabha election banner

शुक्रवार करीब ग्यारह बजे कस्बे एवं आसपास के गांवों के लोग विद्युत उपकेंद्र पर एकत्र हुए। व्यापार मंडल, किसान यूनियन, भाजपा व सपा नेता भी पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों को देखते ही उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी खिसक गया। भीड़ ने उपकेंद्र के बरामदे में लगी रेलिंग तोड़कर पंखे के पर मोड़ दिये। विद्युत निगम मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उपकेंद्र की बेंच, मेज आदि सामान मुख्य मार्ग पर रखकर कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग अवरुद्ध कर दिया। थानाध्यक्ष यतेंद्र यादव पुलिस बल सहित पहुंचे। फोर्स को देखते ही नारेबाजी और तेज हो गई। थानाध्यक्ष ने आक्रोशित ग्रामीणों से वार्ता की। जिस पर ग्रामीणों ने बताया कि 24 घंटों में 2-3 घंटे ही आपूर्ति मिल पा रही है। फसलें सूख रही हैं। कस्बे में आये दिन फाल्ट होते हैं। विद्युत अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की गई।

एसडीओ गौरव कुमार व जेई विजय पाल यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जहानगंज उपकेंद्र की तरह कमालगंज को भी दो बार में सप्लाई देने का पत्र उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। काफी देर तक वार्ता के बाद एसडीओ से दो दिन में सुधार लाने के लिखित आश्वासन पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। जाम से दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.