मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
By Edited By: Published: Wed, 23 Jul 2014 01:52 AM (IST)Updated: Wed, 23 Jul 2014 01:52 AM (IST)
फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता : प्रदेश में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के विरोध में मंगलवार को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कचहरी तिराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया। शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विद्यार्थी परिषद के नगर महामंत्री रानू दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कचहरी तिराहे पर एकत्र होकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पुतले में आग लगा दी। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि सपा शासन में प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। मां-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। अन्य आपराधिक घटनाएं भी बढ़ी हैं। प्रफुल्ल शुक्ला, रुद्रप्रताप सिंह, रजत कटियार, आकाश कुमार गुप्ता, रिंकी कटियार, राजीव चौहान आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें